लखनऊ से सोनभद्र तक का सफर, ज्वाइन करते ही डीएम चर्चित गौड़ से की शिष्टाचार मुलाकात
सुश्री सुधा बनीं सोनभद्र की एआरटीओ (प्रवर्तन),लखनऊ से सोनभद्र तक का सफर, ज्वाइन करते ही डीएम चर्चित गौड़ से की शिष्टाचार मुलाकात
8:47 PM, Jul 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। परिवहन विभाग द्वारा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में सुश्री सुधा को सोनभद्र प्रथम दल में एआरटीओ (प्रवर्तन) के पद पर तैनात किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले में प्रवर्तन कार्यों और सड़क सुरक्षा अभियानों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, सुश्री सुधा इससे पूर्व राजस्व विभाग में समीक्षा अधिकारी के पद पर लखनऊ में कार्यरत थीं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने सोनभद्र में कार्यभार ग्रहण किया। ज्वाइन करने के बाद उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कौशल कुमार सिंह के साथ कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अधिकारियों ने बुके भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कौशल कुमार सिंह ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार नई तैनाती की गई है। सुश्री सुधा के आगमन से प्रवर्तन कार्यों को मजबूती मिलेगी तथा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन की दिशा में विभाग और बेहतर तरीके से कार्य करेगा। जिले में सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता रहेगी।
यह भी पढ़ें






