होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

कोविड-19 के चलते इस साल नही होगी कांवड़ यात्रा , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया फैसला।

सोनभद्र- सोन प्रभात

sonbhadra

1:03 PM, Jun 21, 2020

Share:

Edited by: Ashish Gupta

कोविड-19 के चलते इस साल नही होगी कांवड़ यात्रा , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया फैसला।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र- सोन प्रभात

कोरोना वायरस की महामारी आगामी हिंदू त्योहारो पर भारी पड़ने वाली है। इस महामारी के चलते ओडिशा में भगवान जगन्नाथ की प्रसिद्ध रथ यात्रा पर सुप्रीम कोर्ट की मनाही के बाद उत्तर भारत में आयोजित होने वाली वार्षिक कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी गई है। कांवड़ यात्रा पर रोक लगाने का संयुक्त फैसला उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा की सरकारों ने लिया है। कांवड़ यात्रा आगामी छह जुलाई से शुरू होने वाली थी।

Image

विज्ञापन

हर साल शिव भक्तों की वार्षिक तीर्थ यात्रा उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद से और धूमधाम से आयोजित होने लगी थी।

Image
  • छह जुलाई से शुरू होनी थी,

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच शनिवार की रात को वीडियो कांफ्रेंसिंग से बातचीत हुई और इस साल छह जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को अनुमति न देने का फैसला किया गया। योगी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और मंडल आयुक्तों को सरकार के इस फैसले की जानकारी धार्मिक नेताओं, कांवड़ संगठनों और शांति कमेटियों को देने का निर्देश दिया है।

Image

विज्ञापन

  • मंदिर में पांच से ज्यादा भक्त नहीं

यूपी के सीएम ने कहा है कि महामारी के खतरे को देखते हुए धार्मिक नेताओं और कांवड़ कमेटियों को भक्तों से कांवड़ यात्रा के लिए बाहर न निकलने की अपील करनी चाहिए। सरकार ने सावन के महीने में शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना के दौरान कोविड-19 के सभी एहतियाती नियम लागू करने का फैसला किया गया है। सावन के महीने में मंदिरों की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में महामारी का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए मंदिर के भीतर एक बार में अधिकतम पांच लोगों को जाने का ही फैसला लिया है। उससे ज्यादा लोगो के जाने पर सख्त मनाही रहेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions