होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बारिश में कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के घुवास खुर्द मोहाल में बुधवार की रात बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया

7:28 PM, Sep 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

बारिश में कच्चा मकान गिरा, मलबे में दबकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


रॉबर्ट्सगंज के घुवास खुर्द मोहाल में हादसा, पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखा गया शव

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के घुवास खुर्द मोहाल में बुधवार की रात बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घुवास खुर्द निवासी 80 वर्षीय जानकी पुत्र स्वर्गीय बड़क रात में कच्चे मकान में सो रहे थे। इसी दौरान बारिश के कारण मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में जानकी दब गए। पास के कमरे में उनका बेटा और बहू सो रहे थे। मकान गिरने की आवाज सुनकर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर जानकी को बाहर निकाला।इसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर क्राइम प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया।पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions