आकाशीय बिजली का कहर, आम चुन रहीं दो बच्चियों की मौत, एक किशोर घायल
बभनी में आकाशीय बिजली का कहर, आम चुन रहीं दो बच्चियों की मौत, एक किशोर घायल
10:26 PM, May 2, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

बभनी थाना क्षेत्र के चौना गांव में शनिवार शाम आंधी-बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक किशोर घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम तेज आंधी-बारिश शुरू हुई थी। आंधी के कारण गांव में आम के पेड़ से काफी फल नीचे गिर गए थे। इसे देखकर गांव की नौ वर्षीय अर्चना पुत्री विष्णु दयाल और आठ वर्षीय आस्था पुत्री राजेश कुमार आम चुनने के लिए पेड़ के नीचे पहुंच गईं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों बच्चियां पेड़ के नीचे आम चुन रही थीं, तभी तेज चमक और गरज के साथ आकाशीय बिजली सीधे पेड़ पर गिर गई। इसकी चपेट में आने से दोनों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें
वहीं कुछ दूरी पर खड़ा गांव का 12 वर्षीय हर्ष पुत्र देवनरायन बिजली गिरने के दौरान भागते समय उसकी चपेट में आकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए भेजा।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।






