होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

लॉकडाउन5.0-: 30 जून तक रहेगा लॉकडाउन, क्या छूट मिलेगी और क्या रहेगा बंद? नई गाइडलाइन जारी।

सोनभद्र-सोनप्रभात

sonbhadra

2:27 PM, Jun 1, 2020

Share:

Edited by: Ashish Gupta

लॉकडाउन5.0-: 30 जून तक रहेगा लॉकडाउन, क्या छूट मिलेगी और क्या रहेगा बंद? नई गाइडलाइन जारी।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र-सोनप्रभात

- एस0के0गुप्त 'प्रखर'

कोरोना वायरस

के चलते देशभर में लगाया गया लॉकडाउन का चौथा चरण खत्म हो गया है। एक जून यानी सोमवार से लॉकडाउन 5 की शुरुआत होगी। वैसे इस बार लॉकडाउन को

अनलॉक 1

भी कहा जा रहा है। क्योंकि केंद्र सरकार ने लोगों को बड़ी रियायतें जारी की है। कहीं भी आने-जाने से पूरी तरह से प्रतिबंध हटा लिया गया है, लेकिन गृह मंत्रालय ने एक गाइडलाइंस जारी की है, जिसके मुताबिक ही लोगों को बाहर निकलना है।

Image

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अनलॉक-01 के पहले चरण की नई गाइडलाइन जारी कर दी हैं। यूपी में 30 जून तक लॉकडाउन जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव ने इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली से जुड़े गाजियाबाद और नोएडा के बारे में कहां कि वहां का जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मिलकर तय करेगा कि कितनी छूट देनी है। सीमा को कब तक सील रखना है, यह भी वहां कि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जिला अधिकारी द्वारा ही तय किया जाएगा ।

विज्ञापन

1- 8 जून से होटल और धार्मिक स्थल खुलेंगे।

2- जुलाई में स्कूल कॉलेज खोलना प्रस्तावित है।

3- एक केस मिलने पर 250 मीटर का दायरा कंटोनमेंट जोन घोषित किया जाएगा।

4- एक केस मिलने पर फ्लोर सील होगा, जबकि एक से ज्यादा केस मिलने पर टावर सील कर दिया जाएगा।

5- केस निकला तो घर के मालिक को घर का सैनिटाइजेशन कराना होगा।

6- दुकानदारों को फेसमास्क, सैनिटाइजर रखना होगा।

7- समस्त कार्यालयों में 100 प्रतिशत अटेंडेंस होगी।

विज्ञापन

8- कार्यालयों में तीन पालियों में काम होगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

9- नाइट शिफ्ट में काम कर सकते हैं लेकिन ऑफिस को पिकअप और ड्रॉप करने की सुविधा देनी होगी।

10- बाजार सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुलेंगे।

11- सुपरमार्केट भी खुलेंगे और इसके लिए दिशानिर्देश जारी होंंगे।

12- सब्जी मंडियों को सुबह 6 से 9 और फल मंडियों को सुबह 8 से रात 8 बजे तक खोला जाएगा।

13- मिठाई की दुकान खोल सकते हैं, बैठाकर खिलाने की अनुमति नहीं होगी।

14- रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

15- बस में उतने लोग बैठ सकते हैं जितनी सीटें हैं।

16- कार में भी उतने लोग बैठ सकते हैं जितनी सीटें हैं।

17- दोपहिया वाहन पर अब दो लोगों को बैठने की छूट।

18- ऑटो में भी जितनी सीट उतने लोग बैठ सकेंगे।

19- बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन होगा।

20- पार्क सुबह 5 से 8 और शाम 5 से 8 बजे तक खुलेंगे

21- सैलून, ब्यूटी पार्लर भी खुलेंगे।

विज्ञापन

22- एक जून से रेल सेवा भी शुरू होगी, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन का ध्यान रखें।

23- 8 जून से शॉपिंग मॉल भी खुलेंगे।

24- अंतरराष्ट्रीय उडानें बंद रहेंगी।

25- औद्योगिक क्षेत्र में मरीज मिला तो 24 घंटे के लिए क्षेत्र को बंद रखा जाएगा।

26- बस स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी।

27- रात 9 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

सोनभद्र के खबरों से लगातार अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें यहाँ क्लिक कर- सोनप्रभात मोबाइल न्यूज।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions