होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

एचपी गैस एजेंसी के सामने लूना हुई अनियंत्रित, बुजुर्ग गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

एचपी गैस एजेंसी के सामने लूना हुई अनियंत्रित, बुजुर्ग गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

10:55 PM, Apr 28, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

एचपी गैस एजेंसी के सामने लूना हुई अनियंत्रित, बुजुर्ग गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ सोनभद्र दुद्धी सोनभद्र विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली एचपी गैस एजेंसी के समक्ष रीवां-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एक लूना बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे 70 वर्षीय रामबृक्ष पुत्र मखनलाल कन्नौजिया निवासी मकरी गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों सवार कोरगी से मकरी अपने घर लौट रहे थे। चालक ने अचानक सामने ब्रेक लगाया, जिससे बाइक फिसल गई। रामबृक्ष को पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि चालक बाल-बाल बच गया।स्थानीय ग्रामीणों की सूचना मिलते ही 102 एम्बुलेंस की टीम पहुंची। ईएमटी पंकज और चालक विजय ने घायल को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सक डॉ. सुनील ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी सोनभद्र के लिए रेफर कर दिया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions