होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

महापर्व छठ:लोक आस्था के महापर्व छठ का कल से होगा शुभारंभ, घाटों से लेकर घरों तक तैयारियां पूरी

सोनभद्र। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व डाला छठ शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। चार दिवसीय इस पवित्र अनुष्ठान को लेकर सोनभद्र जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। छठ घाटों की साफ-सफाई से लेकर घरों में पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। सनातनी घरों में छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजने लगे हैं, वहीं बाजारों में भी पूजा सामग्री क

6:59 PM, Nov 12, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

महापर्व छठ:लोक आस्था के महापर्व छठ का कल से होगा शुभारंभ, घाटों से लेकर घरों तक तैयारियां पूरी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व डाला छठ शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। चार दिवसीय इस पवित्र अनुष्ठान को लेकर सोनभद्र जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। छठ घाटों की साफ-सफाई से लेकर घरों में पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। सनातनी घरों में छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजने लगे हैं, वहीं बाजारों में भी पूजा सामग्री की दुकानें सज गई हैं।

महापर्व के पहले दिन 13 नवंबर शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ व्रत का संकल्प लिया जाएगा। इस दिन व्रती महिलाएं स्नान-ध्यान कर भगवान सूर्य की आराधना करेंगी। इसके बाद आम की लकड़ी से मिट्टी के चूल्हे पर नए अरवा चावल का भात, चने की दाल और कद्दू की सब्जी तैयार की जाएगी। छठी मैया को भोग लगाने के बाद व्रती महिलाएं प्रसाद ग्रहण करेंगी और परिवार के सदस्यों में वितरित करेंगी।

दूसरे दिन 14 नवंबर शनिवार को खरना का विधान होगा। इस दिन व्रती महिलाएं पूरे दिन उपवास रखेंगी। शाम को स्नान के बाद विधि-विधान से छठी मैया की पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद गुड़ से बने रसियाव (खीर), शुद्ध घी से बनी रोटी और केले का भोग लगाया जाएगा। पूजा के बाद व्रती महिलाएं खरना का प्रसाद ग्रहण करेंगी तथा परिजनों और परिचितों में वितरित करेंगी। खरना के बाद लगभग 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत होगी।

विज्ञापन

महापर्व के तीसरे दिन 15 नवंबर रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर व्रती महिलाएं पारंपरिक छठ गीत गाते हुए सिर पर पूजा की देउरी और सूप-दउरा लेकर गाजे-बाजे के साथ तालाबों, नदियों और अन्य जलाशयों के घाटों पर पहुंचेंगी। वहां सामूहिक रूप से छठी मैया की कथा सुनने और पूजा-अर्चना के बाद डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।

वहीं, 16 नवंबर सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ महापर्व का समापन होगा। इसके बाद व्रती महिलाएं विधि-विधान से व्रत का पारण करेंगी और चार दिवसीय अनुष्ठान संपन्न होगा।

मान्यता है कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाने वाला छठ महापर्व भगवान सूर्य और छठी मैया की उपासना को समर्पित है। इस पर्व में शारीरिक और मानसिक शुद्धता के साथ नियम, संयम तथा पवित्रता का विशेष महत्व होता है। व्रती महिलाएं लगभग 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और आरोग्य की कामना करती हैं। चारों दिनों तक घर की साफ-सफाई और पूजा सामग्री की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है।

विज्ञापन

बाजारों में बढ़ी रौनक, सूप-दउरा और फलों की खरीदारी तेज

छठ महापर्व को लेकर जिले के बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के अलावा घोरावल, चोपन, डाला, ओबरा, रेणुकूट, अनपरा, शक्तिनगर, बीजपुर, बभनी, म्योरपुर, दुद्धी, विंढमगंज और कोन सहित प्रमुख बाजारों में छठ पूजा की अस्थायी दुकानें सज गई हैं। इन दुकानों पर सूप-दउरा सहित पूजा में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न सामग्री उपलब्ध है। वहीं केला और अन्य मौसमी फलों की आवक भी बढ़ गई है। पर्व को लेकर खरीदारी का सिलसिला शुरू हो चुका है। दुकानदारों को उम्मीद है कि पूजा की तिथियां नजदीक आने के साथ बाजारों में ग्राहकों की भीड़ और बढ़ेगी।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions