होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

ऑपरेशन शुद्धि में चोपन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.20 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 49.20 ग्राम अवैध हेरोइन और एक ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है।

7:15 PM, Sep 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

ऑपरेशन शुद्धि में चोपन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 49.20 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क




सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” अभियान के तहत थाना चोपन पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 49.20 ग्राम अवैध हेरोइन और एक ओप्पो मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि मु0अ0सं0 319/2026 में वांछित अभियुक्त हेरोइन लेकर ट्रेन के माध्यम से सोनभद्र पहुंचा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोबाइल लोकेशन के जरिए उसका पीछा किया। डाला चढ़ाई स्थित अल्ट्राटेक पार्किंग के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर झाड़ियों की ओर भागने लगा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान मो0 अफजाल पुत्र मो0 इकबाल (करीब 40 वर्ष), निवासी टिकरा उस्मान, थाना जैदपुर, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से 49.20 ग्राम हेरोइन और मोबाइल फोन बरामद हुआ।पुलिस के अनुसार पूछताछ में अफजाल ने हेरोइन की सप्लाई करने की बात बताई है। उसने सोनभद्र के कुछ लोगों को मादक पदार्थ की सप्लाई के लिए आने की जानकारी भी दी। पुलिस अब पूछताछ में सामने आए लोगों और कथित नेटवर्क की भूमिका की जांच कर रही है।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना चोपन में मु0अ0सं0 373/2026, धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अफजाल के विरुद्ध सोनभद्र और बाराबंकी समेत विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में पूर्व के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा गैरजनपद के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है।कार्रवाई करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक गोपालजी गुप्ता, उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी, उपनिरीक्षक आशीष पटेल सहित थाना चोपन पुलिस टीम शामिल रही।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions