म्योरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:अंतरप्रांतीय जुआ गैंग का भंडाफोड़, 20 गिरफ्तार
म्योरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:अंतरप्रांतीय जुआ गैंग का भंडाफोड़, 20 गिरफ्तार, म्योरपुर थाना अंतर्गत कुदरी गांव से हुई गिरफ्तारी।
sonbhadra
6:07 PM, May 3, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay Singh

Photo : Sonprabhat News
म्योरपुर पुलिस ने जुआ खेलने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ₹2,34,300 नकद, चार चारपहिया वाहन, तीन ताश की गड्डियां और 20 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में म्योरपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें
मुखबिर की सूचना पर दबिश
3 मई 2026 को म्योरपुर थाना पुलिस चौकी लिलासी क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम कुदरी (भबहर टोला) में 18 से 20 लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दबिश देकर सभी 20 आरोपियों को पकड़ लिया।सुनसान जगहों पर होता था खेलपूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आपस में परिचित हैं और समय-समय पर एकत्र होकर जुआ खेलते थे। पुलिस से बचने के लिए वे सुनसान स्थानों का चयन करते थे, जहां आम लोगों की आवाजाही कम रहती थी। मौके पर तिरपाल बिछाकर बैट्री लाइट की रोशनी में जुआ खेला जा रहा था।
गिरोह का सरगना कौन?
पुलिस के अनुसार राजेश कुमार निवासी कुदरी इस गिरोह का मुख्य संचालक है। वह बाहर के लोगों को बुलाकर जुआ खेलने की व्यवस्था करता था। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।बरामदगी
फड़ से नकद राशि: ₹2,09,700तलाशी में नकद: ₹24,600कुल नकद: ₹2,34,300ताश की 3 गड्डियां17 एंड्रॉयड और 3 कीपैड मोबाइल4 चारपहिया वाहन (ब्रेज़ा, किया, वैगनआर, अर्टिगा)
मुकदमा दर्ज
सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं बरामद वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।
कई राज्यों के आरोपी शामिल
गिरफ्तार लोगों में झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आरोपी भी शामिल हैं, जिससे इस गिरोह के अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा हुआ






