होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

ऑपरेशन शुद्धि के तहत बड़ी कार्रवाई, 60.5 किलो गांजा के साथ शाहजहांपुर के दो तस्कर गिरफ्तार

कार में गुप्त केबिन बनाकर करते थे गांजे की तस्करी, करीब 30 लाख रुपये कीमत का मादक पदार्थ और सियाज कार बरामद

5:26 PM, Nov 5, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: संजय सिंह

ऑपरेशन शुद्धि के तहत बड़ी कार्रवाई, 60.5 किलो गांजा के साथ शाहजहांपुर के दो तस्कर गिरफ्तार

कार में गुप्त केबिन बनाकर करते थे गांजे की तस्करी, करीब 30 लाख रुपये कीमत का मादक पदार्थ और सियाज कार बरामद

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन शुद्धि के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 60 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ शाहजहांपुर जनपद के दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में प्रयुक्त एक सुजुकी सियाज कार भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 4 नवंबर 2026 की रात करीब 8:45 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम लोढ़ी स्थित टीवीएस गोदाम के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यम यादव (21 वर्ष) पुत्र राजेश्वर यादव, निवासी ग्राम लैसना, थाना जलालाबाद तथा सीबू अली (24 वर्ष) पुत्र सब्बन अली, निवासी ब्रह्मनान, थाना अल्लागंज के पीछे, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सुजुकी सियाज कार में गुप्त केबिन बनाकर उसमें गांजा छिपाकर तस्करी करते थे। तलाशी एवं निशानदेही पर तीन प्लास्टिक के कट्टों में रखे 43 पैकेटों से कुल 60 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। तस्करी में इस्तेमाल कार को भी एनडीपीएस एक्ट की धारा 60 के तहत पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इस मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज में मुकदमा अपराध संख्या 892/2026 के तहत धारा 8/20/27ए/29/60/61 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम इस कार्रवाई में एसओजी प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा मय टीम, रॉबर्ट्सगंज प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, निरीक्षक बनारसी यादव, उपनिरीक्षक धर्मनारायण भार्गव एवं उमाशंकर यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार व अमरजीत यादव तथा कांस्टेबल राम सिंह यादव और हरिश्चन्द्र शामिल रहे।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions