होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,ससुराल जाते समय मायके लौटी थी विवाहिता

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के भवानी कटरिया गांव में सोमवार सुबह 19 वर्षीय विवाहिता का शव घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में आम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है

8:40 PM, Aug 31, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,ससुराल जाते समय मायके लौटी थी विवाहिता
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के भवानी कटरिया गांव में सोमवार सुबह 19 वर्षीय विवाहिता का शव घर से करीब 200 मीटर दूर जंगल में आम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, भवानी कटरिया गांव निवासी सहोदरी पत्नी सुदर्शन बियार रविवार को अपने मायके से पति के साथ ससुराल ग्राम मेंदारदह, थाना अनपरा जा रही थी। इसी दौरान वह पति को बिना बताए रास्ते से वापस मायके लौट आई। घर पहुंचने के बाद उसने खाना खाया और रात में सो गई।सोमवार सुबह वह घर के पीछे स्थित जंगल की ओर गई। कुछ देर बाद उसके पिता बलवंत बियार ने जंगल में अपनी बेटी को पेड़ से लटका देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है 

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions