मारवाड़ी युवा मंच के दीपावली मिलन में बिखरी सांस्कृतिक छटा, बच्चों और महिलाओं ने मचाई धूम
सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र एवं सोन महिला शाखा की ओर से बुधवार को राजस्थान भवन में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच के सदस्यों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
7:19 PM, Nov 12, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र एवं सोन महिला शाखा की ओर से बुधवार को राजस्थान भवन में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंच के सदस्यों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।कार्यक्रम में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में आतिका अग्रवाल, कुहू जालान, पार्थ केजरीवाल एवं रम्या केजरीवाल ने प्रतिभाग किया। इसमें रम्या केजरीवाल ने प्रथम, आतिका अग्रवाल ने द्वितीय एवं कुहू जालान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।नृत्य प्रतियोगिता में आयशा अग्रवाल, निकिता जालान, आद्या चौधरी एवं प्राची जालान ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें आद्या चौधरी प्रथम, निकिता जालान द्वितीय एवं आयशा अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहीं।सांस्कृतिक परिधान प्रतियोगिता में सृष्टि सराफ, रिंकी जालान, निधि केजरीवाल, रुचि सांवरिया, आयुषी अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, श्रेया बंका एवं दीक्षा चौधरी ने हिस्सा लिया। इसमें आयुषी अग्रवाल ने प्रथम, रिंकी जालान ने द्वितीय एवं स्वाति केजरीवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं दीप सजावट प्रतियोगिता में अनिका केजरीवाल, स्वाति अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल एवं रुचि सांवरिया ने भाग लिया। इसमें आयुषी अग्रवाल प्रथम, स्वाति अग्रवाल द्वितीय एवं अनिका केजरीवाल तृतीय स्थान पर रहीं।इस अवसर पर मंच के संरक्षक विजय कानोडिया एवं विमल अग्रवाल ने सभी सदस्यों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा मंच के सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए इसी तरह एकजुट होकर कार्य करते रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में मंच के अध्यक्ष रवि केजरीवाल एवं महिला शाखा की अध्यक्षा सुनीता सांवरिया ने सभी उपस्थित सदस्यों एवं उनके परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं सहयोग के साथ एक-दूसरे को साथ लेकर चलना चाहिए।कार्यक्रम में महामंत्री शुभम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ सांवरिया, रवि सराफ, संजय अग्रवाल, अर्पण बंका, पंकज कनोडिया, सचिन अग्रवाल, हिमांशु केजरीवाल, राकेश जालान, रमेश गोयल, विप्लव जालान, देवांशु केजरीवाल, पूनम केडिया, सुनीता सराफ, अंकिता केजरीवाल, एकता केजरीवाल, रुचि सांवरिया, रिंकी जालान सहित बड़ी संख्या में मंच के सदस्य एवं उनके परिवारजन मौजूद रहे।समारोह का उद्देश्य आपसी भाईचारे, पारिवारिक एकता एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना रहा।
यह भी पढ़ें






