दुद्धी ब्लॉक के मूर्ता गांव में भीषण आग, सैकड़ों सागौन के पेड़ जलकर राख — लाखों का नुकसान
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राम दास यादव और श्री किसुन यादव के खेतों में लगे लगभग 750 सागौन के पेड़ जल गए। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया।
lilasi
4:04 PM, Apr 27, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Ashish Gupta

Photo : Sonprabhat News
सोनभद्र (दुद्धी): दुद्धी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मूर्ता में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें सैकड़ों सागौन (टीक) के पेड़ जल गए। इस आगजनी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी राम दास यादव एवं श्री किसुन यादव के खेतों में लगे लगभग 750 सागौन के पेड़ इस आग की चपेट में आ गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, गर्मियों के मौसम में इस तरह की आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे किसानों और बागान मालिकों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें

विज्ञापन
पीड़ितों का कहना है कि सागौन के पेड़ों को तैयार होने में वर्षों लगते हैं, लेकिन आग लगने के बाद उनकी पूरी वृद्धि रुक जाती है और वर्षों की मेहनत पल भर में नष्ट हो जाती है। इस घटना से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मांग की है कि नुकसान का आकलन कर उन्हें उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि वे इस आर्थिक क्षति से उबर सकें।






