शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन
8:15 PM, Jul 22, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Babu lal sharma

।
रोजगार अधिकार अभियान ने बुधवार को खंड विकास अधिकारी म्योरपुर के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन भेजकर संसद मार्च के दौरान हुए कथित पुलिस बल प्रयोग की न्यायिक जांच कराने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।ज्ञापन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल छात्रों और युवाओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, घायलों को मुआवजा देने, शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने तथा शांतिपूर्ण विरोध के संवैधानिक अधिकार की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।ज्ञापन सौंपने वालों में रोजगार अधिकार अभियान की संयोजक सविता गोंड, युवा मंच की रूबी सिंह गोंड, आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के कृपाशंकर पनिका, सुगवंती गोंड, ललित कुमार श्याम, मंजू यादव, देवबली गोंड और बुद्धि नारायण गोंड शामिल रहे।
यह भी पढ़ें






