होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

रेणुकूट व्यापार मंडल द्वारा रेणुकूट के व्यापारियों का जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र न बनाने के संदर्भ में उपजिलाधिकारी महोदय को सौपा ज्ञापन।

गंभीर समस्या यह है कि हम लोगों का जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र रेणुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाया जा रहा है जिसके कारण हम सभी लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है।

renukoot

1:33 PM, Aug 6, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: U. Gupta

रेणुकूट व्यापार मंडल द्वारा रेणुकूट के व्यापारियों का जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र न बनाने के संदर्भ में उपजिलाधिकारी महोदय को सौपा ज्ञापन।

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

रेनुकूट,व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री बृजकिशोर गुप्ता जी के द्वारा उप जिलाधिकारी महोदय को एक ज्ञापन आज सौपा गया अपने ज्ञापन पत्र में उन्होंने कहा है कि लगभग 10 से 12000 हजार की संख्या में हम व्यापारीगण रेणुकूट के बाजार में निवास करते हैं और अपना-अपना व्यवसाय करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। हम सभी व्यापारियों के समक्ष सबसे बड़ी गंभीर समस्या यह है कि हम लोगों का जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र रेणुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाया जा रहा है जिसके कारण हम सभी लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। रेणुकूट बाजार का ज्यादातर भाग नगर पंचायत रेणुकूट में शामिल नहीं किया गया है जिसके कारण नगर पंचायत रेणुकूट से मिलने वाली सुविधाओं से भी हम सभी नगरवासी लोग वंचित होते जा रहे हैं स्थानीय एक निजी फैक्टरी के द्वारा रेणुकूट बाजार को औद्योगिक नगर में शामिल कर लिया गया है परंतु औद्योगिक नगर क्षेत्र में बसने वाले लोगों को कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही है। हम व्यापारीगण जाए तो जाए कहां, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड की स्थापना काल से ही हम सभी व्यापारीगण यहां सपरिवार बसे हुए हैं तथा व्यवसाय कर आम आवाम को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। सरकार द्वारा सरल प्रक्रिया से जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर व्यापारीगणों को निर्गत किया जाता तो हम सभी लोगों की परेशानी दूर हो जाती।

Image

अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि उक्त प्रकरण पर सहानुभूति पूर्व विचार करते हुए जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने तथा उचित मार्गदर्शन करने की कृपा प्रदान करें और हम लोगों को भी आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा बनाएं हम व्यापारीगण आप श्रीमान जी का सदैव आभारी रहेंगे।उपजिलाधिकारी महोदय ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions