BREAKING
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में गूंजा राष्ट्रप्रेम, संविधान और न्याय के मूल्यों का संदेश

सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।

2:13 PM, Aug 16, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

स्वतंत्रता दिवस पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में गूंजा राष्ट्रप्रेम, संविधान और न्याय के मूल्यों का संदेश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में जनपद एवं सत्र न्यायाधीश सोनभद्र राम सुलिन सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अर्चना अरोड़ा, न्यायाधीश दुर्घटना दावा अधिकरण राम किशोर पांडेय सहित अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीशगण, न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी, वादकारी तथा आमजन मौजूद रहे।समारोह के दौरान भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने संविधान निर्माण में बाबा साहब के अतुलनीय योगदान के साथ सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना के लिए उनके संघर्ष एवं विचारों को याद किया।इसके बाद राष्ट्रध्वज को सम्मानपूर्वक नमन करते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने तथा देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समांसमारोह में विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम, उत्साह और राष्ट्रीय गौरव की भावना से भर दिया। न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और आमजन ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट ने की। वहीं कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट ने किया।इस अवसर पर जगजीवन सिंह, श्याम बिहारी यादव, पवन कुमार सिंह, राजेश यादव, चतुर्भुज शर्मा, संतोष यादव, सुरेश सिंह कुशवाहा, पंकज यादव, द्वारकानाथ नागर, विनीत श्रीवास्तव, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, टीटू प्रसाद गुप्ता, अभिषेक सिंह मौर्य, सुमन, चंद्रकला गिरी, समृद्धि कुशवाहा, सुदेश कुमार, आदर्श देव पांडेय समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं जनसमुदाय उपस्थित रहे।समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता के अमूल्य आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रसेवा, संविधान की मर्यादा और विधि के शासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions