बकरियों के लिए चारा तोड़ते समय पेड़ से गिरकर अधेड़ की मौत
बकरियों के लिए चारा तोड़ते समय पेड़ से गिरकर अधेड़ की मौत
8:11 PM, May 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल (सोनभद्र)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शिल्पी गांव में बकरियों के लिए चारा तोड़ते समय पेड़ से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार बैठोल केवट निवासी शिल्पी गुरुवार शाम बकरियों को खिलाने के लिए पेड़ पर चढ़कर पत्तियां तोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़े। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं।परिजन उन्हें आनन-फानन में निजी वाहन से जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद स्वजन शव को लेकर घर चले गए।घटना की सूचना शुक्रवार को पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है
यह भी पढ़ें






