प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने पीड़ित परिवार को सौंपा 5 लाख रुपये का सहायता चेक
प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने पीड़ित परिवार को सौंपा 5 लाख रुपये का सहायता चेक
8:51 PM, Jun 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र:जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल सोमवार को विकास खंड नगवां की ग्राम पंचायत पडरी पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक राजेश जायसवाल के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक परिवार को प्रदान किया।प्रभारी मंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर वे स्वयं पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे हैं, ताकि शासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और मजबूती के साथ खड़ी है।उन्होंने कहा कि घटना में जो भी व्यक्ति दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मामले की जांच पुलिस विभाग द्वारा गंभीरता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ की जा रही है तथा किसी भी दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने प्रभारी मंत्री को मामले की अद्यतन जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सहायता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी भी साझा की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे






