होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मेधावी छात्रों का सम्मान करेंगे प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल, विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

मेधावी छात्रों का सम्मान करेंगे प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल, विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

10:12 AM, Jun 1, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Ved vyas singh maurya

मेधावी छात्रों का सम्मान करेंगे प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल, विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क तथा पंजीयन विभाग एवं जनपद सोनभद्र के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल सोमवार, 1 जून 2026 को सोनभद्र जनपद के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री प्रातः 9:30 बजे सर्किट हाउस वाराणसी से प्रस्थान कर 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, सोनभद्र पहुंचेंगे। यहां वह आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाग कर छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे।इसके उपरांत मंत्री दोपहर 12:55 बजे सर्किट हाउस, सोनभद्र पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद दोपहर 1:40 बजे वह कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार में आयोजित कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की जाएगी।दौरे के अंतिम चरण में प्रभारी मंत्री अपराह्न 3:15 बजे ग्राम पड़री, परगना विजयगढ़, थाना रायपुर पहुंचेंगे। वहां वह राजेश जायसवाल उर्फ चिंटू जायसवाल के आवास पर जाकर उनके दिवंगत पुत्र के परिजनों से मुलाकात करेंगे तथा शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता राशि एवं अन्य आवश्यक सहायता के संबंध में जानकारी प्राप्त करेंगे।प्रभारी मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions