होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

समाज कल्याण राज्य मंत्री ने किया चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

समाज कल्याण राज्य मंत्री ने किया चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ

7:55 PM, Jun 17, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: सोन प्रभात लाइव

समाज कल्याण राज्य मंत्री ने किया चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


योजनाओं के लाभार्थियों को मिले प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड और साइकिलें; अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा विकास का लाभ : संजीव कुमार गोंडसोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय भव्य विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को पंचायत रिसोर्स सेंटर में समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प की झलक देखने को मिली।इस अवसर पर घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, सदर विधायक भूपेश चौबे, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, भाजपा जिला प्रभारी अनिल सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल तथा पूर्व सांसद नरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र एवं सहायता सामग्री वितरित की गई। वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन, आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति चेक तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। साथ ही रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं।समारोह को संबोधित करते हुए समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं सुकन्या समृद्धि योजना जैसी योजनाएं करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।इस दौरान अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों और जनहितकारी योजनाओं की सराहना की।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सोनभद्र निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। तकनीकी नवाचार, आधारभूत संरचना के विकास तथा रोजगारपरक पहलों के माध्यम से जनपद में नए अवसर सृजित हो रहे हैं, जिससे आमजन के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है।कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन ऋचा ओझा ने किया।चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, तकनीकी नवाचारों तथा विकसित भारत के संकल्प को प्रदर्शित किया गया है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक पहुंच रहे हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions