होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Mirzapur News : यूपी सी एम योगी आदित्यनाथ के विंध्यधाम आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, हेलीपैड तैयार।

Mirzapur News : शारदीय नवरात्र की पंचमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विंध्यधाम आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट है। मंदिर से गंगा घाट तक सुरक्षा बल तैनात हैं और पटेगरा चौराहे के पास हेलीपैड तैयार है। मंदिर से गंगा घाट तक सुरक्षा बल तैनात, भवनों की छतों से भी होगी निगरानी। नगर मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा।

mirzapur

1:46 PM, Oct 14, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Digital Desk

Mirzapur News : यूपी सी एम योगी आदित्यनाथ के विंध्यधाम आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, हेलीपैड तैयार।

Photo : Sonprabhat News Demo

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

Mirzapur News मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र की पंचमी तिथि पर उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए विंध्यधाम पहुंचने की संभावित तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के आगमन को ध्यान में रखते हुए विंध्याचल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। मंदिर परिसर से लेकर गंगा घाटों और अन्य प्रमुख स्थानों तक सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

Photo : Sonprabhat News 

Photo : Sonprabhat News 

सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख स्थलों के आसपास स्थित मकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की छतों पर भी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही संबंधित भवनों के मालिकों के नाम और मोबाइल नंबर दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि सुरक्षा प्रबंधन और समन्वय में किसी तरह की परेशानी न हो।

विज्ञापन

पटेगरा चौराहे के पास हेलीपैड का निर्माण अंतिम चरण में

मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के उतरने के लिए पटेगरा चौराहे के समीप हेलीपैड तैयार कर लिया गया है। हेलीपैड से मुख्य सड़क तक संपर्क मार्ग बनाने का काम भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने बताया कि हेलीपैड का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हेलीपैड को मुख्य सड़क से जोड़ने का काम बुधवार तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

प्रशासन अलर्ट, व्यवस्थाओं पर नजर

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। नवरात्र के दौरान विंध्यधाम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आवाजाही को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा प्रबंधों को व्यवस्थित रखने पर जोर दिया जा रहा है। मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा बनाए रखना भी प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

Source : Hindustan 

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions