Mirzapur Road Accident:बोलेरो ने ट्रक में मारी टक्कर, पिता पुत्र व पत्नी सहित 11 लोगों की जिंदा जलकर मौत
Mirzapur Road Accident:बोलेरो ने ट्रक में मारी टक्कर, पिता पुत्र व पत्नी सहित 11 लोगों की जिंदा जलकर मौत
8:01 AM, Apr 23, 2026
Share:
Edited by: Shaktipal
, Reported By: सोन प्रभात लाइव

घटना स्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
मिर्जापुर में बोलेरो ने ट्रक में मारी टक्कर, लगी आग, 11लोग जिंदा जलकर राख
मिर्ज़ापुर हादसा:यूपी के मिर्जापुर में बुधवार की देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। मध्य प्रदेश से चना लादकर आ रहे ट्रक में एक बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक से टकराने के बाद बोलेरो में आग लग गई। जब तक गाड़ी के अंदर बैठे लोग निकल पाते इससे पहले ही बोलेरो ने आग पकड़ ली और धू-धूकर जलने लगी। देखते ही देखते कार के अंदर बैठे नौ लोग जिंदा जल गए। घटना से चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर बुलाया। आग बुझाने और राहत कार्य जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में लगी है
जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे एक ट्रक मध्यप्रदेश के ड्रमंडगंज घाटी से मिर्जापुर की ओर ढलान से नीचे उतर रहा था, उसके पीछे एक छोटी गाड़ी UP 65 एमपी 4038 थी, इसके पीछे एक खाद्यान्न लदा ट्रक था, दोनों ट्रक के बीच में चल रही छोटी गाड़ी दबकर पूरी तरह चिपक गई है। इस हादसे के बाद सबसे पीछे वाले ट्रक में एक बोलेरो गाड़ी यूपी 63 एसी 5589 पीछे ने आकर टक्कर मार दी। बोलेरो की ट्रक में टक्कर इतनी जोर से मारी थी कि बोलेरो ने आग पकड़ ली। पल भर में पूरा वाहन आग की लपटों से घिर गया।
लोगों के अनुसार हादसे के बाद बोलेरो में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिल पाया। सभी गाड़ी के अंदर से जल गए। हालांकि ग्रामीणों ने बोलेरो में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी तेज थी कि ग्रामीण उसके पास भी नहीं जा सके। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग को किसी तरह से बुझाया गया। गाड़ी के अंदर से अब तक नौ लोगों के शव बरामद हुए हैं। ट्रक/वाहनों को आगे खिंचवाकर मौके से घायल/मृतकों को निकाला जा रहा है। मौके पर दो सीओ,5एसएचओ,2 फायर टेंडर मय फोर्स मौजूद हैं।
सड़क हादसे में मृतक 11 लोगो की सूची1-प्रियंका सिंह (42 वर्ष)पत्नी कमलेश सिंह निवासी सतना,2-कार्तिकेय सिंह 18 वर्ष पुत्र कमलेश सिंह निवासी- सतना 3-पियूष सिंह 15 वर्ष पुत्र प्रदीप कुमार निवासी जिगना4:-पंकज सिंह (40 वर्ष) पुत्र – स्व. रामचंद्र सिंह, निवासी जिगना5:-बीना सिंह (47 वर्ष)पत्नी-प्रदीप सिंह, निवासी- जिगना6:- वंदना सिंह (43 वर्ष) पत्नी अरुण सिंह, निवासी-जिगना
7:-शिवा सिंह (48 वर्ष)पुत्र-अरुण सिंह, निवासी- जिगना
8:- सोनम सिंह (19 वर्ष)पुत्री-प्रदीप कुमार, निवासी- जिगना,विष्णु सिंह (45 वर्ष)पुत्र- ठिनकू सिंह, निवासी-रामपुर (हरिहर/टमना – स्पष्ट नहीं),विकास शर्मा (32 वर्ष)पुत्र-ओमकार शर्मा, निवासी- नेया खेड़ा (सागर, मध्य प्रदेश), जय प्रकाश (28 वर्ष)पुत्र-मुन्नर, निवासी- भटियागांव
यह भी पढ़ें






