होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

चोरी के जनरेटर के 13 पार्ट्स समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार

डाला (सोनभद्र)। थाना चोपन पुलिस ने चोरी के जनरेटर के पार्ट्स की बरामदगी करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से जनरेटर के 13 पार्ट्स और 2,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों को गुरुवार तड़के करीब 1:43 बजे चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला-ओबरा संपर्क मार्ग के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया

8:40 PM, Oct 1, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

चोरी के जनरेटर के 13 पार्ट्स समेत तीन अभियुक्त गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


चोपन पुलिस ने बग्घानाला-ओबरा संपर्क मार्ग के पास से दबोचा, दो हजार रुपये नकद भी बरामदडाला (सोनभद्र)। थाना चोपन पुलिस ने चोरी के जनरेटर के पार्ट्स की बरामदगी करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से जनरेटर के 13 पार्ट्स और 2,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों को गुरुवार तड़के करीब 1:43 बजे चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला-ओबरा संपर्क मार्ग के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विमलेश साहनी (24) पुत्र राजकुमार साहनी, निवासी ग्राम चोपन, थाना चोपन; रामप्रित साहनी (26) पुत्र पारस साहनी, निवासी बाड़ी डाला, थाना चोपन; तथा उदयनारायण साहनी (26) पुत्र ठाकुर प्रसाद साहनी, निवासी ग्राम चोपन, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है।तीनों अभियुक्त थाना चोपन में दर्ज मु0अ0सं0 379/2026, धारा 331(3), 305A, 317(2), 324(4) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 380/2026, धारा 303(2), 317(2), 324(4) बीएनएस से संबंधित बताए गए हैं।13 पार्ट्स और नकदी बरामदपुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से जनरेटर के एंटीनेटर/अल्टरनेटर के कुल 13 पार्ट्स तथा 2,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमगिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, थाना प्रभारी चोपन; उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी मय हमराह हेड कांस्टेबल शिवसरण बिन्द व कांस्टेबल राजनारायण, कांस्टेबल गोविन्द कुमार व कांस्टेबल अमर कुमार तथा उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश मय हमराह कांस्टेबल श्रीकान्त शामिल रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions