होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मनरेगा कर्मियों ने जनगणना कार्य से पहले मानदेय व संसाधन की उठाई मांग

मनरेगा कर्मियों ने जनगणना कार्य से पहले मानदेय व संसाधन की उठाई मांग

8:16 PM, May 5, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Babu lal sharma

मनरेगा कर्मियों ने जनगणना कार्य से पहले मानदेय व संसाधन की उठाई मांग
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र:विकास खंड म्योरपुर में मनरेगा कर्मियों ने जनगणना-2027 के कार्य को लेकर अपनी समस्याओं और मांगों को प्रशासन के सामने रखा है। खंड विकास अधिकारी/कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) को संबोधित एक पत्र के माध्यम से कर्मियों ने अवगत कराया कि 5 मई 2026 को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जनगणना-2027 के तहत 7 मई से 21 मई 2026 तक प्रत्येक दिन कम से कम 40 परिवारों का सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसका स्थानीय स्तर पर सत्यापन भी किया जाना है।कर्मियों का कहना है कि जनगणना का यह कार्य स्मार्ट फोन के माध्यम से किया जाना है, जिसमें मोबाइल फोन और डेटा की अनिवार्यता है। ऐसे में बिना संसाधन उपलब्ध कराए कार्य करना मुश्किल होगा।पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक और अन्य मनरेगा कर्मियों को पिछले लगभग 8 माह से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो गई है। इस संबंध में शासन को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।कर्मियों ने मांग की है कि जनगणना कार्य शुरू होने से पहले प्रत्येक कर्मचारी को नया स्मार्ट फोन और डेटा उपलब्ध कराया जाए तथा बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान किया जाए, ताकि जनगणना-2027 का कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।पत्र पर कई मनरेगा कर्मियों के हस्ताक्षर भी किए गए हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions