होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

सोनभद्र में 118 किलो से अधिक गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार; 95 लाख की संपत्ति जब्त. Sonbhadra News

ऑपरेशन शुद्धि के तहत करमा पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, ओडिशा से मीरजापुर ले जाई जा रही थी गांजे की खेप

sonbhadra

3:24 PM, Oct 16, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Sanjay Singh

सोनभद्र में 118 किलो से अधिक गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार; 95 लाख की संपत्ति जब्त. Sonbhadra News

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

Sonbhadra News : जनपद सोनभद्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करमा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 118 किलो 670 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो कारों, पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन और नकदी समेत कुल बरामदगी का अनुमानित मूल्य करीब 95 लाख रुपये है।

संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस ने की घेराबंदी

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन शुद्धि’ के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के नेतृत्व में करमा पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम 15 अक्टूबर की रात ग्राम करनवाह जाने वाले तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान हिन्दुआरी की ओर से आ रहीं दो कारों के चालक पुलिस को देखकर तिराहे से करीब 50 मीटर पहले ही वाहन मोड़कर वापस जाने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रात करीब 11:15 बजे दोनों वाहनों को रोक लिया। तलाशी के दौरान तीन लोग पकड़े गए।

विज्ञापन

Image

कारों में छिपाकर रखे गए थे गांजे के पैकेट

पुलिस के मुताबिक, महिंद्रा XUV-500 के पिछले हिस्से में स्टेपनी के नीचे तथा मारुति सुजुकी ब्रेजा के पिछले और बीच वाले हिस्से में टेप से लिपटे छोटे-छोटे पैकेट छिपाकर रखे गए थे। तलाशी में इन पैकेटों से कुल 118 किलो 670 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों वाहनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत कब्जे में ले लिया। इसके अलावा पांच एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 8,280 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

ओडिशा से मीरजापुर पहुंचाई जानी थी खेप

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे ओडिशा के सुंदरगढ़ जनपद के एक व्यक्ति के कहने पर गांजा लेकर मीरजापुर जा रहे थे। वहां बताए गए लोगों को खेप सौंपनी थी। आरोपियों के अनुसार, गांजे और वाहनों की व्यवस्था भी उसी व्यक्ति ने की थी। खेप पहुंचाने के बदले प्रत्येक आरोपी को 15 हजार रुपये देने का आश्वासन दिया गया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पहले भी गांजा पहुंचाने की बात स्वीकार की है। अब पुलिस गांजे की आपूर्ति के स्रोत, संभावित खरीदारों और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Image

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विश्वजीत बारिक उर्फ कानू (29 वर्ष), निवासी पुराना जोल्डा, थाना जोल्डा, सुंदरगढ़; रविन्द्र नायक (करीब 47 वर्ष), निवासी गंजू बस्ती, सेक्टर-03, सुंदरगढ़; और मोहम्मद दानिश आलम (करीब 29 वर्ष), निवासी रेलवे कॉलोनी, राउरकेला, थाना प्लांट साइट, सुंदरगढ़, ओडिशा के रूप में बताई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

पुलिस के अनुसार, थाना करमा में मुकदमा संख्या 199/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/27A/29/60 में मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में करमा थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, एसओजी प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा, उपनिरीक्षक मनोज सिंह समेत करमा थाना और एसओजी के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions