होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Murder:शराबी पति ने गमछे से पत्नी का गला दबा कर उतारा मौत के घाट, हत्या का आरोप

Murder:शराबी पति ने गमछे से पत्नी का गला दबा कर उतारा मौत के घाट, हत्या का आरोप

7:53 PM, May 28, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Murder:शराबी पति ने गमछे से पत्नी का गला दबा कर उतारा मौत के घाट, हत्या का आरोप
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



सोनभद्र। शक्तिनगर थाना क्षेत्र के नाउ टोला खड़िया बाजार में गुरुवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले में मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान आशा देवी के रूप में हुई है। मृतका की मां फूलमती पत्नी रामसजीवन पनिका निवासी कचनी थाना बैढ़न, जिला सिंगरौली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि करीब 25 वर्ष पूर्व आशा देवी ने महेंद्र पुत्र दशरथ निवासी भलुआ टोला थाना ओबरा के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों पिछले कई वर्षों से नाउ टोला खड़िया बाजार स्थित प्रेम प्रकाश गुप्ता के मकान में किराये पर रह रहे थे।
मृतका की मां ने आरोप लगाया कि महेंद्र शराब पीने का आदी था और आए दिन पत्नी के साथ मारपीट व विवाद करता था। आरोप के मुताबिक बुधवार देर रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने गमछे से पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। अस्पताल ले जाने से पहले ही महिला की मौत हो गई।

घटना की जानकारी गुरुवार सुबह मकान मालिक द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।मृतका की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडे भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions