होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

चार महीने बाद हत्या का खुलासा, वांछित ट्रक चालक गिरफ्तार।

बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए रची गई थी साजिश।

sonbhadra

7:46 PM, Apr 17, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

, Reported By: Sanjay Singh

चार महीने बाद हत्या का खुलासा, वांछित ट्रक चालक गिरफ्तार।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र पुलिस ने चार महीने पहले हुई एक चर्चित हत्या का खुलासा करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। घोरावल पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे ट्रक चालक अभय पाल को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में यह मामला सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस की गहन विवेचना, कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों ने इस पूरे मामले को सुनियोजित हत्या में बदल दिया। पुलिस के मुताबिक 2023 में हुए एक मासूम के अपहरण और हत्या का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया था।मामला घोरावल थाना क्षेत्र का है जहां 8 दिसंबर 2025 को घोरावल-चुर्क बाईपास पर एक ट्रक ने क्रेटा कार को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में कार चालक राजेश यादव की मौत हो गई थी। शुरुआत में यह मामला सड़क दुर्घटना माना गया, लेकिन पुलिस ने जब घटनास्थल का निरीक्षण किया, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला तो मामला पूरी तरह बदल गया।

जांच में सामने आया कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी। पुलिस ने इस मामले में लगातार छापेमारी करते हुए ट्रक चालक अभय पाल को गिरफ्तार किया है। अभय पाल चुर्क क्षेत्र का रहने वाला है और घटना के बाद से फरार चल रहा था।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि साल 2023 में मंगल पाल के 9 वर्षीय बेटे अनुराग पाल का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में राजेश यादव मुख्य आरोपी था और वह जमानत पर बाहर चल रहा था। बेटे की हत्या से नाराज मंगल पाल ने राजेश यादव को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और उसी साजिश के तहत ट्रक से टक्कर मारकर उसकी हत्या कराई गई।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त अभय पाल ने पूछताछ में पूरे षड्यंत्र का खुलासा किया है। फिलहाल पुलिस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। घोरावल थाना पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र,

विज्ञापन

हे०का0 राज सिंह राणा, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, हेका0 सर्वजीत यादव, थाना घोरावल, हे0का0 रामनारायण यादव, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र शामिल रहे

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions