होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Road Accident:सड़क किनारे पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत; साथी गंभीर

म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल-आरंगपानी मार्ग स्थित जंगल में गुरुवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में आरंगपानी निवासी किशुन बिहारी (27) की जान चली गई। वहीं अमृत सागर (25) गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

6:35 AM, Sep 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Road Accident:सड़क किनारे पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत; साथी गंभीर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के किरबिल-आरंगपानी मार्ग स्थित जंगल में गुरुवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में आरंगपानी निवासी किशुन बिहारी (27) की जान चली गई। वहीं अमृत सागर (25) गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।जानकारी के अनुसार, किशुन बिहारी अपने साथी अमृत सागर के साथ बाइक से किसी काम से म्योरपुर जा रहे थे। आरंगपानी जंगल के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल म्योरपुर सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद किशुन बिहारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अमृत सागर का उपचार जारी है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। म्योरपुर थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर एसआई ब्रह्मजीत भारद्वाज को भेजा गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions