Road Accident:नए चेसिस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, वाहन समेत चालक गिरफ्तार
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोलिन्डूबा में नेशनल हाईवे-39 पर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मेदनी खांड लैम्पस के सामने नए चेसिस और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद चेसिस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया,
11:07 AM, Sep 25, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोलिन्डूबा में नेशनल हाईवे-39 पर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मेदनी खांड लैम्पस के सामने नए चेसिस और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद चेसिस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जिसे ग्रामीणों और प्रशासन की तत्परता से रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर-50 के पास वाहन समेत पकड़ लिया गया।प्रत्यक्षदर्शी कोलिन्डूबा निवासी बंधु राम ने बताया कि वह सड़क किनारे अपने मवेशियों को चारा दे रहे थे। इसी दौरान तेज आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर एक व्यक्ति सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। आसपास के लोगों को सूचना दी गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उनके अनुसार दोनों वाहन विंढमगंज की ओर से दुद्धी की तरफ जा रहे थे।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अगस्त कुमार पुत्र राजेंद्र राम, निवासी धनराडीह, मकड़ी भवनाथपुर, झारखंड के रूप में हुई है। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की गई। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल UP64 AV 2936 को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं चेसिस और उसके चालक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।सूचना मिलते ही विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी मर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार और वाहनों की लापरवाही से बढ़ रहे हादसों पर चिंता जताते हुए सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें






