होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

डाला में नगर पंचायत कर्मी संदिग्ध परिस्थितियों में घर के किचन में फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

डाला में नगर पंचायत कर्मी संदिग्ध परिस्थितियों में घर के किचन में फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

8:29 PM, May 26, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला में नगर पंचायत कर्मी संदिग्ध परिस्थितियों में घर के किचन में फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


डाला सोनभद्र: स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के नई बस्ती में बीती रात डाला नगर पंचायत में कार्यरत एक संविदा कर्मी अपने घर के किचन रूम में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, नई बस्ती निवासी गोविंद गुप्ता (35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय गोपाल गुप्ता, जो डाला नगर पंचायत में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत थे, सोमवार देर रात करीब 12 बजे अपने घर के किचन रूम में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटके मिले। बताया जा रहा है कि परिजनों ने किचन की खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से लटके दिखाई दिए। यह दृश्य देखकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए और चीख-पुकार मच गई।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद किचन का दरवाजा खुलवाया और गोविंद गुप्ता को तत्काल निजी वाहन से सीएचसी चोपन पहुंचाया गया।चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने गोविंद गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार, मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions