होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : डीएम

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : डीएम

8:38 PM, Jun 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : डीएम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


643 लंबित प्रकरणों के शीघ्र परीक्षण और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देशसोनभद्र, 15 जून। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की शिथिलता या औपचारिकता स्वीकार नहीं की जाएगी।सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। शिकायतों के निस्तारण के दौरान संबंधित व्यक्ति से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्या का वास्तविक समाधान किया जाए तथा आवश्यकतानुसार फीडबैक भी प्राप्त किया जाए।बैठक में राजस्व भूमि संबंधी शिकायतों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि परीक्षण के लिए प्राप्त कुल 6545 प्रकरणों में से 5902 शिकायतों का परीक्षण पूरा कर लिया गया है, जबकि 643 मामले अभी लंबित हैं। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे शासन की निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निस्तारण किया जा सके।जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों का प्रभावी और संतोषजनक निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायत निस्तारण कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और जवाबदेही का परिचय दें।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions