म्योरपुर में पत्रकारों से रूबरू हुए नवागत थानाध्यक्ष,नशे के कारोबारियों को दी सख्त चेतावनी
म्योरपुर में पत्रकारों से रूबरू हुए नवागत थानाध्यक्ष,नशे के कारोबारियों को दी सख्त चेतावनी
9:08 PM, Jul 26, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Babu lal sharma

नवागत म्योरपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने रविवार को स्थानीय पत्रकारों के साथ परिचय एवं संवाद बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सामाजिक परिस्थितियों और स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली तथा पत्रकारों से सहयोग की अपेक्षा की।बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अशोक दुबे, जगतनारायण विश्वकर्मा, राजीव मिश्रा एवं सत्यपाल सिंह ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में जमीनी विवाद तथा गर्मी के दिनों में महुआ से जुड़े विवाद अधिक सामने आते हैं, जिनका समय-समय पर पुलिस द्वारा समाधान कराया जाता है। पत्रकारों ने यह भी बताया कि क्षेत्र में कोई ऐसा संगठित अराजक तत्व सक्रिय नहीं है जो शांति व्यवस्था भंग करता हो, क्योंकि ग्रामीण स्वयं जागरूक हैं और ऐसे प्रयासों को सफल नहीं होने देते।सभी की बातें सुनने के बाद थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि "पुलिस जनता की सेवक है और म्योरपुर थाना क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर किसी भी समय मुझसे मिल सकता है।" उन्होंने लोगों से पुलिस का सहयोग करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।इस दौरान उन्होंने नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि "जो लोग नशे के कारोबार में लिप्त हैं, वे तुरंत अपना धंधा बंद कर दें, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल जाने के लिए तैयार रहना होगा।बैठक में रविशंकर अग्रहरी, सत्यपाल सिंह, शारदा प्रसाद, पंकज सिंह, संदीप अग्रहरी, अजीत चन्द्रवंशी, विकास सिंह, अहमद राजा, प्रशांत दुबे सहित क्षेत्र के अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






