होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र में नई तैनाती: युवा आईपीएस अधिकारी ऋषभ रुणवाल बने अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल)

इससे पहले वे लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के रूप में तैनात थे। अगस्त 2024 में उन्होंने यह कार्यभार संभाला था,

6:01 PM, Apr 9, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

, Reported By: Shaktipal

सोनभद्र में नई तैनाती: युवा आईपीएस अधिकारी ऋषभ रुणवाल बने अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल)

File Photo : Rishabh Runwal अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) Sonbhadra

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र में कानून-व्यवस्था और विशेष रूप से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किया गया है। युवा एवं तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी  ऋषभ रुणवाल  (IPS, RR-2022) को आज अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल), सोनभद्र के पद पर नियुक्त किया गया है। रुणवाल  उत्तर प्रदेश कैडर के उभरते हुए अधिकारियों में गिने जाते हैं। इससे पहले वे लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के रूप में तैनात थे। अगस्त 2024 में उन्होंने यह कार्यभार संभाला था, जहां उन्होंने कई संवेदनशील मामलों में अपनी विश्लेषणात्मक क्षमता और सूझबूझ का परिचय दिया।

Image : UP Police Official Website

Image : UP Police Official Website

वे शैक्षणिक रूप से भी बेहद सक्षम हैं। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में ऑल इंडिया रैंक 137 हासिल की थी और पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं। साथ ही, आईपीएस सेवा में आने से पूर्व उन्होंने GIFT City में अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा प्राधिकरण (IFSCA) में ग्रेड-A अधिकारी के रूप में भी कार्य किया है, जिससे उन्हें वित्तीय और संगठित अपराधों की गहरी समझ प्राप्त हुई है।

लखनऊ में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गोसाईगंज क्षेत्र के चर्चित फर्जी अपहरण कांड सहित कई मामलों को सफलतापूर्वक सुलझाया। उनकी कार्यशैली में अनुशासन, पारदर्शिता और तकनीकी विश्लेषण का विशेष समावेश देखने को मिलता है, जिससे वे एक प्रभावी और विश्वसनीय अधिकारी के रूप में उभरे हैं।

विज्ञापन

सोनभद्र का एक बड़ा क्षेत्र नक्सल प्रभावित रहा है, जहां सुरक्षा एजेंसियों के लिए लगातार चुनौतियां बनी रहती हैं। ऐसे में एक युवा, प्रशिक्षित और रणनीतिक सोच वाले अधिकारी की तैनाती से नक्सल विरोधी अभियानों को मजबूती मिलने, इंटेलिजेंस तंत्र के सुदृढ़ होने और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ने की उम्मीद है।

श्री ऋषभ रुणवाल की यह तैनाती जिले के लिए नई ऊर्जा और उम्मीद लेकर आई है। उनकी सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा उन्हें एक प्रभावी पुलिस अधिकारी के रूप में स्थापित कर रही है। सोनप्रभात परिवार की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions