ओबरा तापीय परियोजना को मिला नया नेतृत्व, इं. दूधनाथ बने मुख्य महाप्रबंधक
ओबरा तापीय परियोजना को मिला नया नेतृत्व, इं. दूधनाथ बने मुख्य महाप्रबंधक
8:59 AM, Jun 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (यूपीआरवीयूएनएल) द्वारा जारी आदेश के तहत वरिष्ठ अभियंता एवं मुख्य अभियंता (स्तर-1) इं. दूधनाथ को ओबरा तापीय परियोजना का मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) नियुक्त किया गया है। उन्होंने पद से सेवानिवृत्त हुए मुख्य महाप्रबंधक इं. राजेन्द्र कुमार अग्रवाल के स्थान पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।इं. दूधनाथ निगम के अनुभवी अधिकारियों में गिने जाते हैं। अपने लंबे सेवाकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए तकनीकी एवं प्रशासनिक जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। मुख्य अभियंता (स्तर-1) के रूप में उनके कार्यों की सराहना होती रही है।उनकी नियुक्ति से ओबरा तापीय परियोजना के संचालन, उत्पादन क्षमता में वृद्धि तथा विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़ें






