तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गिरी वृद्धा की मौत, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गिरी वृद्धा की मौत, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
8:30 PM, May 27, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बरईल गांव के समीप राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हुई वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, रायपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी 68 वर्षीय श्यामा देवी पत्नी लक्ष्मीनारायण पटेल मंगलवार को अपने नाती के साथ बाइक से राबर्ट्सगंज आ रही थीं। दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही वह पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बरईल गांव के समीप राबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर पहुंचीं, तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगने से श्यामा देवी बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बाइक चला रहा उनका नाती बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्धा को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, लेकिन इलाज के दौरान देर शाम श्यामा देवी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।






