शादी समारोह से लौटने के बाद वृद्ध महिला की संदिग्ध हालत में मौत
शादी समारोह से लौटने के बाद वृद्ध महिला की संदिग्ध हालत में मौत
8:06 PM, May 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

शादी समारोह से लौटने के बाद वृद्ध महिला की संदिग्ध हालत में मौतघोरावल (सोनभद्र)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में एक वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि उन्हें किसी विषैले जीव-जंतु ने काट लिया था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार उभ्भा गांव निवासी फुलवा देवी (60) गुरुवार रात गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। मृतका के पुत्र सोनू कुमार के मुताबिक रात में किसी विषैले जीव-जंतु के काट लेने की आशंका है, जिससे सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई।परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें






