होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

8:28 AM, Jul 27, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

कारगिल विजय दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा, सोनभद्र द्वारा नगर स्थित नेहरू पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को नमन करते हुए दीप प्रज्वलित किए और उनके अद्वितीय साहस, पराक्रम एवं सर्वोच्च बलिदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर सदस्यों ने "हमारे शहीद अमर रहें, हमारे वीर अमर रहें, हमारा विजय अमर रहे" के गगनभेदी नारों के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके शौर्य और समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी में देशभक्ति एवं राष्ट्रसेवा की भावना को सशक्त करने का प्रयास किया जाता है।कार्यक्रम में शाखा की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सांवरिया, महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती अनीता थर्ड, मंच की सचिव श्रीमती चित्रा जालान, महिला मंडल की सचिव श्रीमती पूनम खेतान, मंजू खेतान, पूर्व अध्यक्षा प्रतिभा कानोड़िया, मीरा केड़िया, शशि केड़िया सहित शाखा की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions