होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया तंबाकू मुक्त न्यायालय परिसर का संकल्प

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया तंबाकू मुक्त न्यायालय परिसर का संकल्प

1:35 PM, May 31, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया तंबाकू मुक्त न्यायालय परिसर का संकल्प
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र द्वारा डीबीए सभागार में पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने तंबाकू के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए न्यायालय परिसर को पूर्णतः तंबाकू मुक्त बनाने का संकल्प लिया।मुख्य वक्ता एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि तंबाकू का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज के लिए भी घातक है। उन्होंने कहा कि कैंसर, हृदय रोग एवं श्वसन संबंधी गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण तंबाकू है। अधिवक्ता समाज के जागरूक प्रहरी हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी है कि न्यायालय परिसर को तंबाकू मुक्त बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने सभी अधिवक्ताओं से तंबाकू सेवन न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।वरिष्ठ अधिवक्ता रियाजुद्दीन खान ने कहा कि कोटपा अधिनियम-2003 के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना दंडनीय अपराध है। उन्होंने बताया कि "रुको, रोको और टोको" अभियान के माध्यम से नशामुक्ति और तंबाकू निषेध का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार यादव एडवोकेट ने किया।संगोष्ठी में पंकज यादव, प्रदीप कुमार मौर्य, चंद्रपाल शुक्ल, संतोष कुमार यादव, राजेंद्र कुमार यादव, राजकुमार पटेल, सुरेश सिंह कुशवाहा, वीरेंद्र राव, सुरेश सिंह, टीटू प्रसाद गुप्ता, कामता यादव, आदर्श देव पांडेय, रामगुल्ली यादव, आशुतोष पटेल, दशरथ यादव, कृष्णानंद सिंह, शाहिद कुरैशी, कृष्णकांत सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिवक्ताओं ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण हेतु जनजागरूकता अभियान चलाने तथा न्यायालय परिसर में तंबाकू सेवन को हतोत्साहित करने का सामूहिक संकल्प लिया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions