होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

विन्ध्य एक्सप्रेस-वे का विरोध तेज, एक भी किसान परियोजना नहीं चाहता: संदीप मिश्रा

"पेड़ हैं तो प्राण हैं" अभियान के तहत सैकड़ों ग्रामीणों एवं किसान परिवारों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया।

sonbhadra

4:11 PM, Aug 2, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Sanjay Singh

विन्ध्य एक्सप्रेस-वे का विरोध तेज, एक भी किसान परियोजना नहीं चाहता: संदीप मिश्रा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने विन्ध्य एक्सप्रेस-वे परियोजना का विरोध करते हुए कहा कि क्षेत्र का एक भी किसान इस परियोजना के पक्ष में नहीं है। उनका आरोप है कि एक्सप्रेस-वे के निर्माण से किसानों की पुश्तैनी और उपजाऊ भूमि अधिग्रहित होगी, जिससे उनकी आजीविका पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने मांग की कि सड़क का निर्माण ऐसे मार्ग से किया जाए, जहां किसानों की खेती और आवास प्रभावित न हों।

रविवार को चतरा ब्लॉक के खुझ्झा भरसही गांव में "पेड़ हैं तो प्राण हैं" अभियान के तहत सैकड़ों ग्रामीणों एवं किसान परिवारों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संदीप मिश्रा ने कहा कि विकास के नाम पर किसानों की उपजाऊ और पुश्तैनी जमीन छीनना उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे आम जनता की अपेक्षा बड़ी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है।

Image

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि सरकार एक्सप्रेस-वे का निर्माण करना चाहती है तो उसका मार्ग ऐसी भूमि से निर्धारित किया जाए, जहां किसानों की खेती, घर और आजीविका प्रभावित न हों। किसानों की सहमति के बिना किसी भी परियोजना को लागू करना न्यायसंगत नहीं है और किसान इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करेंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित बीडीसी सदस्य रामराज सिंह ने भी किसानों की चिंताओं का समर्थन करते हुए कहा कि क्षेत्र के अधिकांश किसान अपनी जमीन बचाना चाहते हैं। उन्होंने सरकार से किसानों की भावनाओं का सम्मान करते हुए परियोजना पर पुनर्विचार करने की मांग की।

विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए संदीप मिश्रा ने कहा कि किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा है और आगे भी किसानों, आदिवासियों तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आंदोलन लगातार चलता रहेगा।

कार्यक्रम में सुरेन्द्र मौर्य, रामराज सिंह, अभि सिंह, रमेश, सुरेश, गिरजा शंकर, आकाश चौहान, दिनेश भारती, विजय चौहान, शत्रुधन बिंद सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions