हमारी प्राथमिकता व्यवस्था परिवर्तन है न कि सत्ता का मोह.. रानी अग्रवाल
हमारी प्राथमिकता व्यवस्था परिवर्तन है न कि सत्ता का मोह.. रानी अग्रवाल
8:40 PM, Apr 18, 2026
Share:
Edited by: Shaktipal
, Reported By: सोन प्रभात लाइव

आप ने दिखाई अपनी ताकत,रैली में उमड़ी भीड़..
आम जनता सहित व्यापारियों ने किया रैली का भव्य स्वागत..
अवसर था आम आदमी पार्टी जिला इकाई सिंगरौली के कार्यकर्ताओं द्वारा शक्ति प्रदर्शन का, बताते चले मध्यप्रदेश में सिंगरौली नगर पालिका निगम के महापौर पद पर श्री मति रानी अग्रवाल ने बहुमत से अपना आम आदमी पार्टी का परचम फहराया था,अनेक पार्षदों सहित जिले का संगठन समूचे मध्य प्रदेश में सबसे सुदृढ़ माना जाता रहा है, चूंकि यहां की महापौर श्री मती रानी अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिया गया था आपने अनेक जिलों में गठन कर कार्यकर्ताओं की एक अच्छी टीम का निर्माण किया था, चूंकि आम आदमी पार्टी में पुनर्सुधार हेतु प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी, केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पुनः संगठन को मजबूत किया जा रहा है, जन प्रिय महापौर श्री मती रानी अग्रवाल के निर्देशन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने "आप" की सदस्यता ग्रहण कर आज अपना शक्ति प्रदर्शन किया है, नव निर्वाचित शहर अध्यक्ष लाल बाबू और ग्रामीण जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत रतिभान साकेत सहित महिला मोर्चा यूथ विंग के कार्यकर्ताओं द्वारा आज परसौना बाजार से अटल सामुदायिक भवन बिलौंजी तक एक विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया, राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत गीत, और भव्य आतिश बाजी ने रैली को आकर्षण रूप दे दिया,इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली नगर पालिक निगम महापौर श्री मती रानी अग्रवाल जी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों सहित सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई,साथ ही आह्वान किया सभी कार्यकर्ता आगामी पंचायतों सहित पार्षद एवं विधानसभा सहित हर चुनाव के लिए अभी से कमर कस ले, आप लोग शहर,कस्बा,गांव में जाकर अपनी सहभागिता से उनके दुख दर्द के सहयोगी बने!!
यह भी पढ़ें






