होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दुद्धी थाना क्षेत्र का मामला

7:43 PM, Apr 14, 2026

Share:

Edited by: Shaktipal

, Reported By: जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी

मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



दुद्धी सोनभद्र तहसील के शक्तिनगर थाना क्षेत्र के ज्वालामुखी रेलवे लाइन के पास सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अनपरा से कोयला लोड कर एनसीएल खड़िया सीएचपी जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से 22 वर्षीय प्रकाश पटेल की मौके पर ही कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रकाश पटेल पुत्र छविंदर पटेल, निवासी चिल्काटाड मार्केट के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची शक्तिनगर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक के रेलवे ट्रैक पर पहुंचने के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने भी घटना को लेकर अनभिज्ञता जताई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर संजीवनी चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions