होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

तेज आंधी का दर्दनाक असर, बाउली में गिरकर 12 वर्षीय बालक की मौत

सोनभद्र में तेज आंधी का दर्दनाक असर, बाउली में गिरकर 12 वर्षीय बालक की मौत

10:28 PM, May 2, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Naresh gupta

तेज आंधी का दर्दनाक असर, बाउली में गिरकर 12 वर्षीय बालक की मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


बभनी थाना क्षेत्र के चक चपकी गांव में शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे तेज आंधी के झोंके से 12 वर्षीय बालक बाउली में गिरकर डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार चक चपकी गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र रामसुंदर अपने घर के पास स्थित बाउली की मेड़ पर खड़ा था। इसी दौरान अचानक तेज आंधी चलने लगी। आंधी के तेज झोंके से संतोष संतुलन खो बैठा और सीधे पानी से भरी बाउली में जा गिरा। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

संतोष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन है, जो भाई की मौत से गहरे सदमे में है। बेटे की मौत के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर बभनी पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions