मोहर्रम पर्व को लेकर रॉबर्ट्सगंज थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न.
लिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में ताजियादारों, धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की।
sonbhadra
12:30 PM, Jun 17, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Sanjay Singh

Photo : Sonprabhat News
रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना रॉबर्ट्सगंज परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा ने की।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में ताजियादारों, धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक के दौरान मोहर्रम पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि मोहर्रम जुलूस निर्धारित मार्ग एवं समय के अनुसार ही निकाले जाएं तथा शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा प्रारंभ करने की अनुमति नहीं होगी और सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा भड़काऊ संदेश प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें
क्षेत्राधिकारी नगर ने कहा कि सोनभद्र की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की परंपरा को बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी समुदायों के लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
बैठक के अंत में पुलिस प्रशासन की ओर से आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल-112 को देने की अपील की गई।
इस अवसर पर थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी, ताजियादार, धर्मगुरु एवं नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।






