होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

8:45 PM, Jun 17, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


पांच जून को बाइक की टक्कर से हुआ था घायल, बीएचयू में चल रहा था उपचारपुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों में शोकघोरावल (सोनभद्र)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घुवास गांव में सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा था, जहां मंगलवार देर शाम उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार घुवास गांव निवासी रामेश्वर प्रजापति (45 वर्ष) बीते 5 जून को किसी कार्य से घर से निकले थे। इसी दौरान सड़क पर पैदल जाते समय एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों द्वारा उन्हें उपचार के लिए पहले स्थानीय स्तर पर भर्ती कराया गया, बाद में हालत गंभीर होने पर बीएचयू रेफर कर दिया गया था।मृतक के पुत्र सत्यदेव प्रजापति ने पुलिस को दी गई सूचना में बताया कि दुर्घटना के बाद उनके पिता का लगातार इलाज चल रहा था, लेकिन मंगलवार रात उनकी मृत्यु हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल घुवास गांव निवासी रामेश्वर प्रजापति की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।मृतक की मौत से गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions