होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, तीरंदाजी में आकाश प्रथम

बभनी (सोनभद्र)। सेवा समर्पण संस्थान की ओर से गुरुवार को सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान 100, 200, 400, 600, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़, लंबी कूद, शॉटपुट और तीरंदाजी सहित विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं

6:55 PM, Oct 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, तीरंदाजी में आकाश प्रथम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी में आयोजित हुई सब जूनियर प्रतियोगिता, विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने हासिल किए स्थान
बभनी (सोनभद्र)। सेवा समर्पण संस्थान की ओर से गुरुवार को सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान 100, 200, 400, 600, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़, लंबी कूद, शॉटपुट और तीरंदाजी सहित विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवा समर्पण संस्थान सोनभद्र के जिला उपाध्यक्ष देव नारायण खरवार, एडीओ कोऑपरेटिव संतोष राय और विकास दुबे ने तीर से निशाना लगाकर किया। खेल प्रमुख जितेन्द्र यादव ने प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
100 मीटर बालक वर्ग में जीआईसी चपकी के प्रदीप सिंह ने प्रथम, महेश ने द्वितीय और मानिक चंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालक वर्ग में आदित्य इंटर कॉलेज करमघट्टी के चंदन कुमार प्रथम, कंपोजिट विद्यालय बरवाटोला के देव सिंह द्वितीय और आदित्य इंटर कॉलेज करमघट्टी के आशुतोष तृतीय स्थान पर रहे।
100 मीटर जूनियर बालक वर्ग में जीआईसी चपकी के मनोज कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। सब जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में जीआईसी चपकी की रिंकी प्रथम, जनता इंटर कॉलेज बभनी की रीना द्वितीय और स्वाती तृतीय स्थान पर रहीं।
200 मीटर सब जूनियर बालक वर्ग में अजीत कुमार ने प्रथम, सोनम सिंह ने द्वितीय और सोनू कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 200 मीटर बालिका वर्ग में आदित्य इंटर कॉलेज करमघट्टी की सोनामती प्रथम, रीता द्वितीय और कंपोजिट विद्यालय बरवाटोला की सुमन तृतीय स्थान पर रहीं।
400 मीटर दौड़ में हीरावती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 400 मीटर बालक वर्ग में विनय कुमार प्रथम रहे। 800 मीटर दौड़ में रविचंद ने प्रथम स्थान हासिल किया।सब जूनियर बालक वर्ग की तीरंदाजी प्रतियोगिता में आकाश ने 170 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रताप सिंह 166 अंकों के साथ द्वितीय, सचिन 164 अंकों के साथ तृतीय और विशाल 120 अंकों के साथ चतुर्थ स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका प्रवीण कुमार सिंह, श्याम चरण, संतोष यादव और जितेन्द्र यादव ने निभाई।
इस अवसर पर राम लखन, मिथलेश कुमार, रविन्द्र कुमार, शिव प्रसाद, यतीश कुमार और डॉ. लालजी सुमन सहित बड़ी संख्या में सब जूनियर वर्ग के खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions