पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घुवास मोड़ से पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
8:18 PM, Nov 12, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घुवास मोड़ से पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि धारा 69, 351(3), 352 बीएनएस मे वांछित आरोपित सरजू पुत्र रमाकांत निवासी ग्राम परसौना को घुवास मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी इंचार्ज उभ्भा उपनिरीक्षक जय शंकर राय, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार, एहसान खाँ रहे।
यह भी पढ़ें






