बढ़ौली चौक पर पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन, 24 घंटे तैनात रहेगा पुलिस बल
सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में आमजन की सुरक्षा और त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार, 16 अक्टूबर को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के बढ़ौली चौक पर पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन किया गया। सदर विधायक भूपेश चौबे एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया।
8:07 PM, Oct 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में आमजन की सुरक्षा और त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार, 16 अक्टूबर को थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के बढ़ौली चौक पर पुलिस सहायता केंद्र का उद्घाटन किया गया
सदर विधायक भूपेश चौबे एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरानविधि-विधान से पूजा-पाठ भी संपन्न कराया गया।पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य आमजन को सुगम एवं त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना, जनसुरक्षा को मजबूत करना तथा पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। केंद्र पर 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती रहेगी, जिससे जरूरत पड़ने पर लोगों को तत्काल सहायता मिल सकेगी।
सीसीटीवी कैमरों से संदिग्धों पर रहेगी नजर
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस सहायता केंद्र एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की निगरानी की जाएगी। इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना से बढ़ौली चौक और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को पुलिस सहायता मिलने में सुविधा होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय, थाना रॉबर्ट्सगंज के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।






