सोनभद्र में वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान, 5 गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में थाना शक्तिनगर और थाना शाहगंज पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर कुल 5 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
7:38 PM, Sep 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में थाना शक्तिनगर और थाना शाहगंज पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर कुल 5 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)/अपर पुलिस अधीक्षक तथा संबंधित क्षेत्राधिकारियों के निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान थाना शक्तिनगर पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया।थाना शक्तिनगर से गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों में—लल्लू बियार पुत्र रामू बियार, निवासी ग्राम घरसड़ी, थाना शक्तिनगर, उम्र करीब 39 वर्ष।बहादुर पुत्र दशरथ, निवासी कौहरौल, थाना शक्तिनगर, उम्र करीब 59 वर्ष।संजय बियार पुत्र बाबूलाल, निवासी जमशिला, थाना शक्तिनगर, उम्र करीब 35 वर्ष।अमन पुत्र नीरज कुमार, निवासी ग्राम राजकिशन चिल्काटाड़ बस्ती, थाना शक्तिनगर, हाल पता रेलवे कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, उम्र करीब 24 वर्ष।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक दिनेश गौतम, कांस्टेबल विजय प्रताप, कांस्टेबल अमृतलाल और कांस्टेबल अमन सिंह शामिल रहे।वहीं, थाना शाहगंज पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त विजय पुत्र राम बचन, निवासी ग्राम महुअरिया जुड़ौली, थाना शाहगंज, सोनभद्र को गिरफ्तार किया।थाना शाहगंज की पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रमेश सिंह कुशवाहा और कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। जनपद पुलिस द्वारा न्यायालय से निर्गत वारंटों की तामीली तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है।
यह भी पढ़ें






