वारंटी अभियुक्तों पर पुलिस का शिकंजा, सूरज यादव गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरी पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है
4:45 PM, Sep 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वारंटी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरी पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, थाना पिपरी में दर्ज मु0अ0सं0 140/2019, धारा 323, 504 एवं 506 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त सूरज पुत्र दयाशंकर यादव, निवासी लोक कॉस्ट हाउस, न्यू बाजार, बिरला कॉलोनी, रेणुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त की उम्र करीब 26 वर्ष बताई गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र सरोज, चौकी प्रभारी रेणुकूट, थाना पिपरी तथा हेड कांस्टेबल शंकर लाल, चौकी रेणुकूट शामिल रहे।
यह भी पढ़ें






