सोनभद्र में वारंटियों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, 39 गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 22 से 23 सितंबर के बीच जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर पुलिस ने कुल 39 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
8:44 PM, Sep 24, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 22 से 23 सितंबर के बीच जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर पुलिस ने कुल 39 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई संबंधित अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में की गई।
अभियान के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने न्यायालय से जारी वारंटों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की।
थाना-वार गिरफ्तारियांराबर्ट्सगंज: 02घोरावल: 05रायपुर: 03कोन: 01जुगैल: 01दुद्धी: 11विंढमगंज: 01बभनी: 02बीजपुर: 02पिपरी: 02अनपरा: 03शक्तिनगर: 06इस कार्रवाई में दुद्धी थाना क्षेत्र से सर्वाधिक 11 वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई, जबकि शक्तिनगर से 06 और घोरावल से 05 अभियुक्त पकड़े गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।






